जिला बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में इल्डर कमेटी का चयन किया
गया। साथ ही चुनाव कराने की तिथियां तय की गईं। मतदान 18 मई को होगा।
इल्डर
कमेटी के वरिष्ठ चेयरमैन बुआराम शुक्ल और चुनाव मीडिया प्रभारी सीताराम
सिंह ने बताया कि तीस अप्रैल तक मतदाता सूची का प्रकाशन/आपत्ति, एक मई को
आपत्ति निस्तारण, दो मई और चार मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया
जाएगा।
पांच और छह मई को नामांकन होगा। सात और आठ मई को इनकी जांच
और आपत्ति निस्तारण होगा। 11 मई को नाम वापसी, 16 मई को संघ के भवन में
स्पीच, 18 को मतदान और 19 मई को मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि
कार्यक्रम दस बजे से शाम पांच बजे तक होंगे।
बैठक में बेनी प्रसाद
सिंह, लवकुश यादव, उमेश त्रिपाठी, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, गौरेंद्र गुप्ता,
राजेश दुबे, उर्मिला देवी, नीरू गुप्ता, सुशील मिश्र, लखनलाल चौधरी, सीपी
गुप्ता, कन्हैयालाल वर्मा, राजकिशोर गुप्ता, जगजीवन सिंह गौतम, चुनबाद
प्रसाद, संजय करवरिया, रामनरेश यादव, चुनबाद प्रसाद, रामचरन बाबू, केजी
गुप्ता भी मौजूद रहे।