फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक प्रबंधकों की कार्यशाला

Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से विकास भवन सभागार में बैंक शाखा प्रबंधकों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सूक्ष्म वित्त और वित्तीय समावेशन से जुड़ी जानकारी साझा की गई। समूहों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराने और भुगतान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हैदराबाद के प्रशिक्षक ओमप्रकाश खोखर और जितेंद्र यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि ऋण का सही उपयोग और समय पर भुगतान से समूहों की साख बढ़ती है, जिससे आगे और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है।
कार्यशाला में बैंक शाखा प्रबंधकों ने अपने अनुभव साझा किए और ऋण वितरण में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उपायुक्त स्वयं रोजगार ओमप्रकाश मिश्र, एलडीएम अनुराग शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें