फोटो- 16- जानकारी देती राजपति देवी
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ थाना अंतर्गत लोढ़ौता कला गांव की महिला के खाते से एक लाख 26 हजार रुपए धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए। इसको लेकर पीड़ित महिला ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। आरोप है कि जनसेवा केंद्र में दो बार अंगूठा लगाया और नेटवर्किंग समस्या बताकर दूसरे दिन निकालने की बात की। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
मऊ क्षेत्र की लोढ़ौता कला गांव की राजपति पत्नी रामबाबू ने उप जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि उसका आर्यावर्त बैंक में खाता खुला है। जनसेवा केंद्र के संचालक एक युवक के पास रुपये निकालने के लिए गई। दो बार अंगूठा लगाकर कहा गया कि नेटवर्किंग की समस्या है कल आना रुपए निकाल दिए जाएंगे।
जब दूसरे दिन जनसेवा केंद्र पहुंची तो उसक ा आधार कार्ड लौटा दिया कहा कि रुपये नहीं निकलेंगे। बैंक जाने पर पता चला कि उसके खाते से एक लाख 26 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए है। इस मामले में जांच कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।