फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में खूब बरसे वोट

Thu, 23 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
दस्यु प्रभावित अमचुर नेरूआ गांव के बूथ में लाइन में बैठे मतदाता - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
दस्यु प्रभावित पाठा क्षेत्र में जमकर वोटिंग हुई। हालत यह रही कि मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी बूथों पर लाइन लगी थी। इस क्षेत्र में अक्सर डाकुओं का फरमान सामने आता है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी सुनने को नहीं मिला। लेकिन सूत्रों की मानें तो हमेशा की तरह फरमान तो था लेकिन उसका तरीका बदला था।
विज्ञापन


जिले की दोनों सीटों पर साढ़े चार दशक से किसी भी चुनाव में डकैतों का हस्तक्षेप आम बात रही है। इस बार अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन एलर्ट हुआ और डकैतों के फरमान आदि जैसे हथकंडों पर लगाम कसने के लिए मतदान के एक माह पूर्व से ही अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुबह शाम नियमित पुलिस गश्त बढ़ा दी। नामांकन शुरू होने के पहले ही पीएसी तैनात कर दी गई और फिर अर्द्धसैनिक बल का मार्च पास्ट होने लगा। जिससे डाकू गैंग व इनका समर्थन जुटाने वाले कथित सफेदपोशों की हिम्मत जवाब दे गई। जिसका नतीजा रहा कि गुरुवार को पाठा क्षेत्र में जमकर वोट बरसे।

मारकुंडी व डोडा माफी गांव में डाकू बबुली कोल गैंग का प्रभाव रहा है लेकिन यहां मतदान का प्रतिशत दोपहर एक बजे ही 40 तक पहुंच गया। कुख्यात ददुआ के इलाके गिदुरहा व अमचुर नेरूआ गांव में भी खूब वोटिंग हुई। दोनों स्थानों पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ। डाकू गौरी यादव गैंग के क्षेत्र ददरीमाफी, मडैययन में दोपहर दो बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर, पहाड़ी, हर्रा, रामनगर व रैपुरा के डाकू गोप्पा गैंग से प्रभावित गांव में भी सायं तीन बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
विज्ञापन


चित्रकूट से ज्यादा हुआ मानिकपुर में मतदान
पूरे मानिकपुर क्षेत्र की बात करें तो शुरू से ही इस क्षेत्र का मतदान प्रतिशत चित्रकूट सीट से अधिक रहा। सुबह 11 बजे तक साढे़ बारह प्रतिशत और तीन बजे 55.25 प्रतिशत रहा। जो चित्रकूट सीट से तीन प्रतिशत अधिक है।

प्रत्याशी बोले, धमकी मिली थी
निर्दल प्रत्याशी रामदयाल त्रिपाठी व रालोद प्रत्याशी दिनेश मिश्रा की माने तो डाकुओं का फरमान तो जारी था लेकिन इस बार इसका तरीका अलग था। आरोप लगाया कि कुछ प्रत्याशियों से मोटी रकम लेकर डाकुओं ने गुपचुप प्रचार किया। किसी को मारापीटा नहीं है। दोनों प्रत्याशियों ने बताया कि उन्हें तो धमकी भी मिल चुकी थी।

डाकुओं की मूवमेंट की सूचना पर पहुंची फोर्स
मतदान के दिन पाठा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके  से चल रहे मतदान के दौरान अचानक मारकुंडी क्षेत्र में डाकू बबुली कोल गैंग के मूवमेंट की सूचना मिली। जिस पर मऊ सीओ भानु प्रकाश के नेतृत्व में पीएसी व पुलिस टीम लेकर मारकुंडी क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही डाकू गैंग जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगलों में कांबिंग की। किसी तरह का चुनाव प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें