फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालश्रम कराने वालों पर है सजा का प्राविधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रों, जिलों से बालश्रम से मुक्त कराये गये बच्चों तथा उनके परिवारों, शिक्षकों से संवाद स्थापित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अंतरराराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर श्रम कार्यालय चित्रकूट में चित्रकूट बालश्रम से अवमुक्त कराये गये बच्चों एवं उनके परिवारों को गोष्ठी में बुलाया गया। जिसमें बाल श्रमिकों को उपहार दिए गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत पांच निर्माण श्रमिकों रानी सोनी, सर्वेश, नीतू , प्रांशी देवी, रामसखी को योजनाओं से संबंधित प्रमाण प्रदान किये गये। जिसमें सुमन सिंह सहायक श्रमायुक्त चित्रकूट, दुष्यंत कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी चित्रकूट, नवीन कुमार साहू वरिष्ठ सहायक, जगतराम कंप्यूटर आपरेटर तथा समाजसेवी राजेश कुमार सोनी, राजू खान, जितेंद्र यादव (जिलाध्यक्ष बीओसी वर्कर फेडरेशन चित्रकूट) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें