सरैंया। मानिकपुर मार्ग पर आमने सामने से यात्रियों से भरी रोडवेज बस व टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई सवारियां घायल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक मुख्यालय से मानिकपुर की ओर जा रही रोडवेज बस सरैंया चौकी क्षेत्र के खरौंध कैमहापुरवा के पास पहुंची तो सामने से आ रही टेंपो से टक्कर हो गई। टेंपो में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोट आई। बस सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है जो प्राइवेट इलाज कराकर अन्य वाहन से चले गये हैं। टेंपो सवारों में देवल निवासी रोहित की हालत गंभीर है उसे जिला अस्पताल भेजा गया अन्य टेंपो सवार यात्रियों का सरैंया स्वास्थ्य केंद्र व प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर मार्ग चालू कराया गया है।