फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः भाकियू ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय व तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर विरोध जताया।
विज्ञापन

तहसील परिसर के सामने नारेबाजी करते हुए दिल्ली में किसानों पर आंसू गैस के गोले व वॉटर कैनन से किए गए हमले की घोर निंदा की। जाम की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता कर मामला शांत कराया।
इसके बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि जिले में गाय गोशालाओं की जगह सड़कों पर घूमती नजर आ रहीं हैं। सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकिशोर सिंह, उदयनारायण सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा, राममूरत नामदेव, जयनारायण सिंह, योगेंद्र सिंह, हरबख्श सिंह, रमेश फौजी, विनय कुमार त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, शिवप्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह व मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें