फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद की नमाज में कोरोना से सलामती की दुआ

विज्ञापन
बकरीद पर लॉकडाउन के चलते घर में नमाज अदा करते बच्चे। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में बकरीद परंपरा के मुताबिक मनाई गई। शहर की मस्जिदों में सुबह पांच लोगों ने सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा की। शांति और भाईचारे के साथ कोरोना से सलामती की दुआ की गई। घरों में ही कुर्बानी हुई। एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

ईदुज्जुहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम बस्तियों में सुबह से चहल पहल शुरू हो गई थी। शहर की जामा मस्जिद, नूरानी मस्जिद सहित मऊ, मानिकपुर, बरगढ़, पहाड़ी, राजापुर, खोही, सरैंया, रामनगर, भौंरी व अन्य मस्जिदों में शासन के निर्देशानुसार पांच-पांच लोेगों ने नमाज अदा की। इसके बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई। एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई। हाफिज मुजीब ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक इस बार ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं हुई। सुबह 8: 30 बजे मस्जिदों में पांच लोगों ने नमाज अदा की। शहर काजी मोहम्मद सरफराज ने बताया कि पैगंबर हजरत इब्राहिम के अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बानी के लिए पेश किए जाने की याद में ईदज्जुहा का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए। चित्रकूट सद्भाव की भूमि रही है। यह हर पर्व में साबित होता रहा है।
अधिकारियों ने किया भ्रमण, घूमता रहा ड्रोन कैमरा
डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल सुबह से संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण कर जायजा लेेते रहे। ईदगाह सहित मुस्लिम बस्तियों में पहुंच कर बकरीद की बधाई दी। गले मिलने से परहेज किया गया। सदर एसडीएम एके पांडेय, सीओ रजनीश यादव व कोतवाल पंकज पांडेय की टीम संवेदनशील स्थलों पर दोपहर तक डटी रही। ड्रोन कैमरे से भी पुलिस ने निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें