फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: आगरा जेल भेजे गए बाहुबली विधायक विजय मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को शासन के आदेश पर चित्रकूट की जेल से केंद्रीय कारागार आगरा भेजा गया है। जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को कडी़ सुरक्षा के बीच रगौली जेल से उनकी रवानगी की गई। विधायक को सुरक्षा कारणों की वजह से 17 अगस्त को नैनी प्रयागराज जेल से चित्रकूट की जेल में शिफ्ट कराया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गोपीगंज के धानपुर दक्षिण गांव के निवासी व विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने चार अगस्त को मकान कब्जा करने व संपत्ति को बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ गौरीगंज थाने मे एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी आधार पर विधायक को मध्य प्रदेश पुलिस ने आगर मालवा से गिरफतार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें