शिवरामपुर। कर्वी क्षेत्र के पुरवा तरौहां गांव में चल रहे मां कालिका देवी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहला सेमीफाइनल फतेहपुर की धाता और बांदा के बदौसा टीम के बीच खेला गया। बदौसा ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। 123 रन बनाने और दो विकेट चटकाने वाले जाहिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
धाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए निर्धारित 16 ओवर में 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बदौसा के जाहिद ने 11 छक्कों और नौ चौकों की मदद से शानदार 123 रनों की नाबाद पारी खेली। इसकी बदौलत टीम ने 14.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया और फाइनल में जगह बनाई। इरफान पठान, कल्लू वर्मा, राम अवस्थी, मेराज सिद्दीकी, पुष्पेंद्र यादव, मुलायम वर्मा, शिवम निषाद, ओमशंकर,अभिषेक द्विवेदी, अंकुर त्रिवेदी, अजय यादव, पवन मिश्रा, फूलचंद्र, रामप्रकाश, रोहित यादव, अनिल वर्मा उपस्थित रहे।