फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुली गैंग के दस हजार के इनामी डाकू को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डाकू बबुली कोल गैंग के दस हजार रुपए के इनामी डाकू सोनू को मझगवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास 315 बोर की बंदूक व कारतूस बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ अपहरण कर फिरौती वसूलने, गोली चलाने व पुलिस मुठभेड़ के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मप्र के मझगवां थानाक्षेत्र के जंगल से सटे गुझवा मोड़ के पास थानाप्रभारी ओपी सिंह ने टीम के साथ बुधवार सुबह डाकू बबुली गैंग के इनामी डाकू सोनू उर्फ शिवशंकर रावत पुत्र प्रेमलाल कोल निवासी बैरहना कोलान, बस्ती संजयनगर थाना सभापुर जिला सतना को पकड़ लिया है। थानध्यक्ष सिंह ने बताया कि डाकू सोनू कोल कुख्यात डाकू बबुली का रिश्तेदार था। इससे गैंग के साथ सौखिया चलने लगा। जब डाकू बबुली व लवलेश मारे गए तो यह भाग गया था। इसने गैंग के साथ 23 अगस्त 2018 में मझगंवा चित्रकूट रोड पर बनाई जा रही सड़क के मजदूरों के साथ मारपीट किया था। इसके साथ ही सड़क से गुजर रहे रीवा जिले के सेवा निवृत्त फारेस्ट एसडीओ रामाश्रय पांडेय ने साथ सुरेश त्रिपाठी व चालक पप्पू उर्फ दीपनारायण सेन का अपहरण कर लिया था। पकड़ा गया बदमाश सोनू कोल इस वारदात में शामिल रहा। बबुली व लवलेश के मारे जाने के बाद शहर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें