फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बीए की छात्रा ने घर में की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सीतापुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की बीए की छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनो ंने कमरे का दरवाजा तोडकर उसे फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

सीतापुर निवासी मूलचंद्र ने बताया कि बीए की छात्रा उसकी पुत्री कोमल सेन (21)ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका बीए की छात्रा थी। दो भाई हैं। सीतापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतका बीमार रहती थी। अचानक बेहोश हो जाती थी। काफी इलाज के बाद ठीक नहीं हो रहा था। बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाया है। सीतापुर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि कारण की जानकारी परिजनोंने नहीं दी है। इतना बताया है कि वह बीमार रहती थी। कई बार बेहोश हो जाती थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है।

दो ने खाया जहर
मानिकपुर/ शिवरामपुर। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुखमा खुर्द गांव की सुमन पांडेय (40) पत्नी भास्कर, सेमरदहा गांव के रजुवा (25) व शिवरामपुर के भंभौर के शिवम द्विवेदी (25) ने गुरुवार की रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें