फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल कोरोना टीका लगवाने को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। तिरहार क्षेत्र के लमियारी गांव में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजा सिंह परिहार ने बाइक रैली निकाल टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। यह रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई वीर बाबा मंदिर लोहरा पहुंची जहां बैठक हुई। इस दौरान चुनकौना सिंह सेंगर व अन्य पदाधिकारियों ने आश्रम में वृक्षारोपण किया।
विज्ञापन

इसके बाद संगठन विस्तार किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) सर्वजीत सिंह ने बरद्वारा ब्लाक अध्यक्ष यशवीर सिंह, तहसील महामंत्री कुलदीप सिंह व तहसील उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह को बनाया। जिला संयोजक विनोद सिंह हांडा जी ने कहा कि समस्त पदाधिकारी अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद सभी पदाधिकारी ग्राम ममसी बुजुर्ग में बिजली गिरने से मृत शिव नरेश सिंह के आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें