आर्यवीर दल की ओर से आयोजित हुई महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को गुरुवार को सीआईसी में पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भालेंदु प्रताप सिंह ने की और मुख्य अतिथि सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा रहे।
सीआईसी में वैदिक यत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुई। सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति वैदिक संस्कृति है। आर्य वीर दल की ओर से आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ चरित्र निर्माण में भी सहायक है। भालेंदु सिंह ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से बच्चों का ज्ञान बढ़ने की बात कही।
इस दौरान प्रतियोगिता मेंअव्वल रहे आलोक कुमार, अलकृंत कुमार सहित जीडी एनडी विद्यालय के एक छात्र, ज्ञान भारती इंटर कालेज के 11 छात्रों व सीआईसी के नौ छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पीएन श्रीवास्तव, विजय कुमार, शंकर प्रसाद, लालमन, विनय चित्रकार, भारत सिंह, फूलचंद्र चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।