फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, दो बच्चों समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा के पास सोमवार को एक बाइक को बचाने में ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार दो बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मुंडन संस्कार में जा रहे थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी ऑटो चालक श्यामसनेही (30) ने बताया कि वह अपने परिवारिक भाई विक्रम (33) के पुत्र छोटू (2) के मुंडन संस्कार के लिए भाभी सुमिला देवी (27), उनके बड़े पुत्र उमेंद्र (6), ध्यान सिंह (21), मुन्नी देवी (55), रूपा देवी (30), मीरा देवी (22) के साथ बांदा जिले के लोहरा वीर बाबा जा रहे थे। लोढ़वारा के नोइंट्री प्वाइंट के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार ने अचानक से बाइक मोड़ दी। जिसको बचाने के लिए अचानक ब्रेक मार दी। इससे ऑटो पलट गया और दबने से सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें