फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नमकीन-मसाला की फैक्टरी में लगी आग, उपकरण और सामग्री जली

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के अमानपुर मोहल्ला स्थित नमकीन और मसाला की फैक्टरी में बिजली की शार्ट सर्किट से सोमवार की रात आग लग गई। आग फैक्टरी के दो मंजिला भवन में लगी थी। इससे आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की चार गाड़ियां पांच घंटे में आग बुझा पाईं। अमानपुर के फूलचंद्र ने बताया कि उनकी फैक्टरी सहस्त्रभुज प्राइवेट फूड लिमिटेड नाम से मोहल्ले में ही है। इसमें नमकीन व गोपी श्याम नाम से मसाला बनाया जाता है। पैकिंग यहीं होती है। सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे फैक्टरी के ऊपर भवन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी यूपी-112 पुलिस को दी। लगभग एक घंटे बाद अग्निशमन की एक गाड़ी पहुंची। आग भीषण देखकर तीन अन्य गाड़ियां बुलाई गईं। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में रखा माल सहित उपकरण जल गए।
विज्ञापन

बताया कि पिछले साल ही यूपी इन्वेस्टर समिट में फैक्टरी लगाने के लिए ओएमयू पर साइन किया था। इसके लिए उनको तीन करोड़ का लोन मिला था। आग लगने से पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी पवन त्यागी ने बताया कि आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने की सूचना पर उद्योग विभाग और बैंक के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें