फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, युवक की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईवे पर पहरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में ऑटो टकरा गया। इससे किनारे बैठे यात्री की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ऑटो छोड़कर चालक भाग निकला ।
विज्ञापन

बांदा जिले के अतर्रा के केवटन पुरवा निवासी बेटाराम (35) पत्नी मंजू के साथ प्रयागराज गए थे। बुधवार को बस से कर्वी लौटे। बस स्टैंड से ऑटो से पत्नी के साथ गांव की ओर जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा मोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला।
ट्रक चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान बेटाराम की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें