फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी व उसके पति के ले जाने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। ब्लाक क्षेत्र के एक महिला बीडीसी व उसके पति को घर के पास से ले जाने की कोशिश के मामले में समाजवादी पार्टी के समर्थित बीडीसी व उसके भाई पर रैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाम को इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब बीडीसी ने नामजदों के पक्ष में एसपी को तहरीर देकर भाजपा समर्थित बीडीसी व उनके सहयोगियों पर ही धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों दल के समर्थित आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन

अभी ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है लेकिन सभी दावेदार तैयारियां अपने ही ढंग से कर रहे हैं। सोमवार को चर गांव की बीडीसी गिरजादेवी व उसके पति गौलाल ने आरोप लगाया कि घर के पास से एक वाहन में सवार लोग दोनों को जबरन ले जाने लगे। जानकारी पर ग्रामीणों ने शीतलपुर गांव के पास वाहन रोक लिया। मामला थाने पहुंचा। रैपुरा थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि बीडीसी की तहरीर पर अवधेश त्रिपाठी व बब्बू के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम व गुप्त स्थान पर ले जाने की कोशिश की धारा की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इधर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे नामजद सपा समर्थित बीडीसी अवधेश त्रिपाठी व बब्बू ने बताया कि भाजपा समर्थ्त अरविंद मिश्रा व उसके साथ मौजूद भाजपा समर्थित बीडीसी ने फर्जी आरोप लगाये हैं। बीडीसी गिरजादेवी स्वेच्छा से प्रचार में जा रही थी तभी रास्ते में अरविंद मिश्रा आदि ने गाड़ियां खड़ी कर गाली गलौज की और सत्ता के दबाव में उल्टे उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह फर्जी मामला दर्ज कराया गया है इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

उधर भाजपा समर्थित अरविंद मिश्रा व उसके साथ मौजूद बीडीसी ने कहा कि यह आरोप गलत हैं। अवधेश आदि बीडीसी को दबाव बनाकर ले जा रहे थे जिसकी रिपोर्ट दर्ज हुई है।
देर शाम बीडीसी गिरजादेवी ने एसपी को दिये पत्र में बताया कि वह अपनी मर्जी से ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के प्रचार में जा रही थी। तभी रास्ते में वाहनों पर अरविंद मिश्रा व उसके कई भाइयों ने असलहों के बल पर उन्हें रोका और चुनाव में उनके पक्ष में मतदान न करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर मौके पर अवधेश त्रिपाठी व बब्बू अन्य उसकी मदद के लिए आगे आये। इसी बीच रैपुरा व बहिलपुरवा की पुलिस टीमें भी आ गईं। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के इशारे पर उसके पति गौलाल को अपने साथ ले गई है जिसका अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें