फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पति-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर गाली गलौज महिला और उसके परिजनों को पीटा। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची, लेकिन किसी को पकड़ने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे घर में काम कर रही थी। पड़ोसी शिवमंगल घर में घुस आया और उसको पकड़ कर जमीन में पटक दिया। किसी तरह छूटकर घर के बाहर आई। आवाज सुनकर पति और बेटा दौड़कर आए और बीच बचाव किया। पति के साथ उलाहना देने गई आरोपी के घर गई तो वहां कृष्ण कुमार व अशोक कुमार, भोला प्रसाद, सत्यजीत व सत्यजीवन गाली देने लगे।
मना करने पर लाठी डंडे व लात घूसों से मारा पीटा। यह भी आरोप लगाया कि यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें