फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला पर पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अदालत में पेशी से लौट रही एक महिला पर ससुराल पक्ष ने हमला कर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर कस्बे में हुई।
विज्ञापन

पीड़िता अंकिता द्विवेदी ने बताया कि उसकी शादी सतना के उत्कर्ष मिश्रा से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। उनका मामला सतना अदालत में विचाराधीन है। अंकिता पेशी पर सतना गई थी। आरोप है कि लौटते समय सीतापुर कस्बे में पति और ससुराल के अन्य लोग बोलेरो से आए। उन्होंने अंकिता के साथ मारपीट की। महिला की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अभय राज ने यह जानकारी दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें