चित्रकूट। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पेंशनरों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जिले में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने का अभियान चल रहा है। सभी पेंशनर घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
अध्यक्ष धीरज कुमार द्विवेदी, कार्यवाहक अध्यक्ष जगपती सिंह, संरक्षक विजय बहादुर पांडेय, महामंत्री मोतीलाल सिंह पटेल समेत बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऑनलाइन 207 जीवित प्रमाण हुए सत्यापित
जनपद में कुल 5158 पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर हैं। एक नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक कोषागार के सीटीएस पोर्टल पर कुल 207 ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।