फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बच्चे का आपरेशन कराने का आश्वासन

विज्ञापन
फोटो-3- जिला अस्पताल में बच्चे का आपरेशन कराने का आश्वासन देते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जन्म से पैरों से दिव्यांग बच्चे का आपरेशन कराने के लिए भटक रही महिला ने राज्यमंत्री से गुहार लगाई। इस पर राज्यमंत्री और सीएमएस ने भरोसा दिया है कि सारी औपचारिकताएं पूरी कराकर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मिलने के लिए चिल्लामाफी गांव निवासी कमला देवी दुधमुंहे दिव्यांग बच्चे को गोद में लेकर पीछे-पीछे दौड़ रही थी। गेट के पास महिला किसी तरह राज्यमंत्री के सामने पहुंची और अपनी दास्तां सुनाई। महिला ने बताया कि उसका बच्चा पैर से दिव्यांग है। उसे शौच में भी परेशानी है।
वह कई अस्पतालों के चक्कर लगा रही है और कई जगह मोेटी रकम इलाज के लिए मांगी जा रही है। इसके लिए उसके पास रुपये नहीं है। राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इसका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने महिला और उसके पति को बुलाकर पूरी जानकारी ली। जिला अस्पताल के डॉ. एचसी अग्रवाल ने पहले ही बच्चे का इलाज कर उसके आपरेशन के लिए कहा। बताया कि इसका आपरेशन होगा और पीजीआई लखनऊ में इलाज हो सकेगा। इसके लिए जिला अस्पताल से सीएमएस द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। सीएमएस ने महिला को आश्वस्त किया है कि बच्चे को पीजीआई भेजकर जांच व इलाज कराने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें