फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से मारपीट

Thu, 01 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरेही के पास बुधवार देर रात पिकेट में तैनात पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों ने अभद्रता कर मारपीट की। आरोप है कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी।  मारपीट के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि इनमें दो लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुधवार देर रात लगभग 11 बजे चकरेही के पास पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबिल रामसजीवन और होमगार्ड फूलचंद्र से कुछ लोगों ने आकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। इस उपद्रव से आसपास सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो लोगों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि गिरफ्तार लोगों में मड़ैयन प्रधान नरेंद्र पुत्र चुन्नाराम यादव भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें