फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक व महामंत्री बने अरुण

विज्ञापन
चुने गए पदा​धिकारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ता अशोक कुमार त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंदी इंद्र नारायण मिश्र को 35 वोटों से हराया। अरूण कुमार सिंह महामंत्री बने।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक कुमार त्रिपाठी को 64 मत मिले। वहीं दूसरे प्रत्याशी इंद्रनारायण मिश्र को 29 मत प्राप्त हुए। जिससे वह 35 मत से चुनाव हार गए। इसके अलावा महामंत्री अरूण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतनलाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेश त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी भी निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सबके सहयोग से बार एसोसिएशन के हित में कार्य संपन्न कराए जाएंगे।
इस दौरान मऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष कुंवर बृजेश सिंह, कैलाश नाथ त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, सूर्यभान सिंह, चंद्रमणि शुक्ला, चंद्रकुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार सोनी, बृजभूषण द्विवेदी, दरबारी लाल, पीयूष कुमार शुक्ला, अखिलेश सिंह, चंद्र भूषण पांडेय, मनीष कुमार तिवारी, सत्यम शुक्ला, कामता प्रसाद त्रिपाठी, जवाहर लाल तिवारी, उबैद मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें