फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा का अनशन खत्म

Thu, 09 Jul 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम के तबादले की मांग पूरा होने पर बुधवार को आशा का धरना समाप्त हो गया। सीएमओ केडी द्विवेदी ने आशा को समझाया। साथ ही एएनएम कलपाती देवी का तबादला परदवां करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


पटेल तिराहे पर आशा तीन दिन से अनशन पर थीं। इनको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वंदना पांडे ने कहा कि जिले में एएनएम लंबे अर्से से एक ही जगह कार्यरत हैं। ऐसे में ये आशा की बात नहीं सुनतीं। इनका स्थानांतरण किया जाना चाहिए।

आरोप लगाया कि सरकार के महत्वपूर्ण कामों में सहयोग नहीं किया जा रहा। बताया कि उपकेंद्र हनुवा में तैनात एएनएम कलपाती देवी से जब आशा सुशीला, मुन्नी देवी ने कार्य में सहयोग का अनुरोध किया तो एएनएम, उसके पति और बेटे ने गालीगलौज की।
विज्ञापन


इसके अलावा मानदेय के संबंध में भी सुनवाई न किए जाने से भी आश में आक्रोश था। संघ की आडीटर सावित्री सिंह ने कहा कि आशा की समस्याओं पर स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष बुधिया ने दस हजार रुपये मानदेय की मांग की।

सरैंया की पुष्पा, हनुवा की मंजू मिश्रा, डाडी हाता की कमला सेन, गुरौला की सरिता देवी, देवकली की सुमन देवी ने अनशन में शिरकत की। अपराह्न लगभग दो बजे सीएमओ डा. केडी द्विवेदी अनशन स्थल पर पहुंचे और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया।

उन्होंने कलपाती देवी का तबादला हनुवा से उपकेंद्र परदवां अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ करने के आदेश की प्रति अनशनकारियों को दी। आदेश में सीएमओ ने कहा है कि कलपाती देवी ने नई तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आशा ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें