फोटो 24 सीकेटीपी 28 शिक्षकों द्वारा मॉडल देखते डायट प्राचार्य। संवाद
- फोटो : 1
शिवरामपुर (चित्रकूट)। जब कठपुतली बोलने लगे और कागज के रंगों से गणित-विज्ञान समझ आने लगे, तो पढ़ाई बोझ नहीं, खेल बन जाती है। ऐसा ही नजारा डायट में दिखा।
एससीईआरटी के निर्देश पर आयोजित जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री से शिक्षण प्रतियोगिता में शिक्षकों ने नवाचार की झलक दिखाई। प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित को कहानी, चित्र और पपेट्री से जीवंत किया गया, तो उच्च प्राथमिक में विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के कठिन पाठ भी आसान लगे। निर्णायक मंडल के शिवलाल यादव, अखिलेश पाण्डेय और सौरभ चंद्र ने प्राथमिक गणित में स्नेहलता और भाषा में सोनाक्षी अव्वल घोषित किया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक में सामाजिक अध्ययन में देव कुमार, गणित में आनंद कुमार और विज्ञान में महेश प्रसाद अव्वल रहे। डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने कहा कि जब शिक्षक कलाकार बनता है, तब बच्चा तेजी से सीखता है। यही एनईपी का मूल मंत्र है। नोडल अधिकारी डॉ. गोरेलाल रहे। (संवाद)