चित्रकूट। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अब एक्सरे टेक्नीशियन की कमी नहीं खलेगी। वहां पर आसानी से जांच होंगी। ये बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए डीएम ने पुलकित गर्ग ने चार अतिरिक्त एक्सरे टेक्नीशियन की संविदा पर तैनाती को स्वीकृति दे दी है।
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ओपीडी और एक्सरे परामर्श के लिए आने वाले रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है लेकिन यहां पर टेक्नीशियन की कमी से एक्सरे नहीं हो पा रहे थे। इसे देखते हुए डीएम ने नए टेक्नीशियन रखे जाने की अनुमति दे दी है। इन टेक्नीशियन को आउटसोर्सिंग संस्था मेसर्स जीत सिक्योरिटी सर्विसेज, प्रयागराज के माध्यम से रखा जाएगा।
जनपद के एक्सरे टेक्नीशियन डिप्लोमाधारी इच्छुक अभ्यर्थी संस्था के टोल फ्री नंबर 1800-123-660661 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी सूची आउटसोर्स संस्था उपलब्ध कराएगी। यह तैनाती एक वर्ष की अवधि के लिए मानदेय के आधार पर होगी। इससे जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।