चित्रकूट। विकास कामों की समीक्षा बैठक में कई स्थानों पर अधूरे काम मिलने पर सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग, पशु विभाग, सेतु निगम व पर्यटन विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। कहा कि विकास चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 1300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
दिव्यांग विश्वविद्यालय को राज्य का दर्जा देकर नए पाठ्यक्रम व सामान्य वर्ग के छात्रों को भी पढ़ाई मौका दिया जाएगा। तुलसी जन्म स्थली के विकास के लिए समिति गठित करने के लिए कहा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे लिंक, डिफेंस कॉरिडोर, रामवन गमन मार्ग, बाईपास की भूमि के अधिग्रहण के कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। मंदाकिनी नदी पर नया पुल बनाने व राजापुर कस्बे मेें यमुना नदी से तुलसी कुटीर तक फोर लेन सड़क बनाने के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। वाल्मिीकि आश्रम में रोपवे के निर्माण का प्रस्ताव मांगा है। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के दौरान चित्रकूट तीर्थ स्थल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसकी तैयारी पहले ही करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अचानक इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय सोनेपुर का निरीक्षण किया। कक्षा चार व पांच के छात्र-छात्राओं से उनके नाम व कौन सी कक्षा में पढ़ते हैं पूछा। यह भी पूछा कि किताब पढ़ पाते हो कि नहीं।