फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामशिरोमणि की हत्या में नामजद एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के पिपरौंद गांव में नाम के आगे सिंह लिखने पर की गई रामशिरोमणि की हत्या में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस मामले में सभी नामजद आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

पिपरौंद निवासी राकेश सिंह ने बताया कि 11 जून की शाम साढ़े छह बजे पड़ोस के चंद्रकांत पांडेय उर्फ छोटू पांडेय, रजनीश पांडेय, रामनिवास पांडेय व जानू पांडेय ने नाम के आगे सिंह लिखने की खुन्नस पिता रामशिरोमणि की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। इससे पिता की मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने घटना के अगले दिन ही चंद्रकांत पांडेय उर्फ छोटू पांडेय व रजनीश पांडेय को जोरवारा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था।
थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि आरोपी रामनिवास पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम व एसपी से मिलकर सभी आरोपियों को जेल भेजने की मांग के साथ पीड़ित परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें