फोटो-11- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किया गया ट्वीट।
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में अन्ना मवेशियों से किसान से लेकर वाहन चालक तक परेशान हैं। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरतकूप से मऊ बरगढ़ तक अन्ना मवेशियों का जमावड़ा रहता है।
इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। किसान भी अपनी फसल अन्ना मवेशियों से नहीं बचा पा रहे हैं। इन हालातों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने टिवट्र अकाउंट पर चित्रकूट के बेड़ी पुलिया के पास सड़क पर बैठे अन्ना मवेशियों की फोटो शेयर की है।
इसमें प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया है कि गोवंशों की रक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट निकाला, लेकिन सही जगह प्रयोग नहीं हुआ। इससे गो माताओं की दुर्दशा है।