फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में बनी वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
फोटो-6- हस्तशिल्प मेले में लकड़ी के खिलौने खरीदते सांसद व अन्य भाजपा नेता। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के मंदाकिनी भवन में वोकल फार लोकल योजना के तहत क्षेत्रीय वस्तुओं प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। इसमें ओडीओपी में चयनित लकड़ी के खिलौने की दुकान आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जिले में स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल सके, इसके लिए जिले के उत्पाद से वस्तु तैयार कर बेचा जाता है। सभी को स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। बताया कि चित्रकूट जिले में लकड़ी के खिलौने बनाने का कारोबार होता है। इसके लिए सरकार कारीगरों को सहायता भी कर रही है। कई अन्य फैक्ट्रियां भी लग रही हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान लघु उद्योग लगा रहे हैं। पशुपालन के माध्यम से भी आर्थिक स्थित मजबूत किया है। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, अर्पित जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, हीरो मिश्रा, राजेश्वरी द्विवेदी, घनश्याम पटेल, भागवत त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, बच्चन त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, सुशील द्विवेदी, शक्ति सिंह, राजकुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें