फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: गोशाला से अन्ना मवेशी छोड़े, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर ब्लाक के ग्राम दुगुवा मजरा खरैहा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा गोशाला निर्माण में घपला कर अन्ना पशुओं को छोड़ दिया गया है। इससे वह ग्रामीणों की फसलों को चर रहे हैं। ग्रामीण अन्ना पशुओं से खेतों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम दुगुवा मजरा खरैहा के रामनरेश, भगवानदीन, धर्मपाल, कमलेश, नत्थू, गया प्रसाद, रामलाल, लालमन व कल्लू ने डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि गांव के जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा गोशाला में अन्ना पशुओं को न रखकर उनके भोजन, पानी, भूसा, चारा आदि की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। गोवंशों के लिए मिले भूसे व चारे के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
बताया कि अन्ना पशु पुरवा में डेरा जमाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सारी रात अन्ना पशुओं से फसल बचाने के लिए जागरण करना पड़ रहा है। पशुओं झुंड के झुंड खेतों में घुस कर पूरी फसल बरबाद कर देते हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने अन्ना गोवंशों पर प्रतिबंध लगाए जाने की फरियाद लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें