फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एएनएम ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Wed, 03 Dec 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के डोडिया माफी गांव में एएनएम ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बारे में परिजन कुछ भी बता नहीं रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजन कहीं और उसकी शादी तय कर रहे थे। इससे वो तनाव में थी।
विज्ञापन

डोडिया माफी गांव निवासी अंजू देवी ने बताया कि सोमवार रात को पुत्री आकांक्षा दुबे (24) सभी सदस्यों के संग खाना खाया। 11 बजे तक सभी बातचीत कर रहे थे। रात में ही उसने बड़ी बहन से मोबाइल पर बातचीत की। मंगलवार सुबह जब वह उठी और घर में झाडू लगा रही थी। आकांक्षा को जगाने के लिए उसने कई आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से देखा तो पुत्री फंदे पर लटक रही थी। चीखते हुए परिजनों को बताया तो दरवाजे की कुंंडी तोड़कर परिजन अंदर आए और उसे फंदे से नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी।
पिता मनोज दुबे ने बताया कि वह गोवा में सेल्समैन का काम करता है। एक सप्ताह पूर्व ही गांव आया था और पुत्री के विवाह के लिए कई जगह बातचीत चल रही थी। पुत्री एएनएम का कोर्स करने के बाद प्रयागराज में मेडिकल क्षेत्र में काम करती थी। एक भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना के बाद परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी कारण की जानकारी नहीं है। पुत्री ने कभी उनके सामने कोई शिकायत या परेशानी नहीं बताई।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि परिजन जहां पुत्री का विवाह तय करने की बात कर रहे थे, वह उसे मंजूर नहीं था। वह अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया परिजन व ग्रामीणों की बातें सामने आई हैं लेकिन अभी इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता है। युवती का मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए अपने पास रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें