मऊ। खेत से जुताई कर गांव लौट रहा तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के रेरूआ गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह जुताई के दौरान बारिश शुरू होने पर वह घर की ओर आने लगे। अचानक गांव के रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें उनके अलावा उसका पुत्र रोहित कुमार और गांव का ही नीरज घायल हो गये। आस पास के लोगों ने तीनों को प्राइवेट वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। (संवाद)