फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पोषण के साथ पढ़ाई विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली ट्रेनिंग

Sun, 07 Dec 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-9- परिचय- प्र​शिक्षण में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विकास भवन में शुरू हुआ। पहले दिन प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा के महत्व बताया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनरेगा डीएन पांडेय ने किया। डीपीओ पीडी विश्वकर्मा ने बताया कि पोषण के साथ पढ़ाई विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों के शारीरिक शिक्षा, बौद्धिक विकास, भाषागत, सामाजिक एवं भावनात्मक के साथ रचनात्मक विकास की जानकारी दी।
शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत खेल गतिविधियां जैसे मोती पिरोना, मिट्टी के खिलौने बनाना, बौद्धिक विकास के तहत लाल रंग को दिखाकर उससे जुड़ी वस्तुओं को एकत्र कराकर उसकी जांच करने को बताया। इसके साथ केंद्र को व्यवस्थित करने के तरीके बताए गए। विशेष रूप से केंद्र में कोई भी नुकीली वस्तु जैसे चाकू, कील नहीं होनी चाहिए, इसके साथ बच्चों के पहुंच में करंट नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

नुकीली वस्तु से बच्चे एक दूसरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पहुंच में करंट से वे उसकी चपेट में आ सकते हैं। प्रशिक्षण में सीडीपीओ महेंद्र पटेल, विवेक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें