फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जमानत पर सुनवाई टली, 12 दिसंबर तारीख

Sun, 07 Dec 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार घोटाला में शनिवार को अदालत में जेल में बंद आरोपी एटीओ विकास सचान की जमानत पर सुनवाई हुई। लंबी जिरह के बाद अदालत ने अगली तारीख 12 दिसंबर सुनवाई की तय की है। एटीओ के अधिवक्ता ने तर्क में बताया कि उनके मुवक्किल का इस घोटाले में कोई रोल नहीं है। इससे संबंधित उन्होंने कई कागजात भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता श्यामसुंदर मिश्रा ने बताया कि कोषागार घोटाला मामले में जिला जज की कोर्ट में जेल में बंद एटीओ विकास की जमानत पर सुनवाई हुई। काफी देर तक जिरह के बाद जिला जज ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर तय की है। उधर, आरोपी के अधिवक्ता शिवचंद्र सिंह ने कई कागजात अदालत के सामने रखे और जिरह में दावा किया कि उनके मुवक्किल का इस घोटाले में कोई रोल नहीं है। उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा अदालत में जेल में बंद आरोपी ददरी के ओमप्रकाश सिंह की जमानत की याचिका दाखिल की गई। आरोपी की मां पेंशनर है। उस पर आरोप है कि पेंशन खाते में अवैध रूप से आए धन को इसने निकाल कर प्रयोग किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें