फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से बचाना आंगनबाड़ी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण वाटिका महाभियान व वृक्षारोपण का कार्यक्त्रस्म किया गया। जिसमें पहाड़ी, रामनगर ब्लाक की आंगनबाड़ी, सहायिका, कृषक मौजूद रहे। कार्यक्त्रस्म के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि कोई भी बच्चा कुपोषित न हो। इसकी जिम्मेदारी आंगनबाड़ियों की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि पौष्टिक अनाजों के संरक्षण, संवर्द्धन के लिए ऐसे कार्यक्त्रस्म मददगार साबित होंगे। कहा कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। केंद्र के बीज बैंक से आवश्यकता पड़ने पर किसान पुराने बीज प्राप्त कर सकते है। उप कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध पोषक अनाजों से ही कुपोषण को दूर किया जा सकता है। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि परंपरागत फसलें, देसी नस्ल के पशुओं के संरक्षण पर पहले से ही कार्य हो रहे हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. चन्द्रमणि त्रिपाठी ने पोषण पर किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गृह वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाओं ने 250 परिवारों में पोषण वाटिका एवं गृह वाटिका तैयार की है।
इस दौरान जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी मनोज कुमार, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार, शिवम् तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें