फोटो 10 सीकेटीपी-17-निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी। संवाद
फोटो 10 सीकेटीपी-17-निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी। संवाद
चित्रकूट। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कर्वी का निरीक्षण किया। एक कनिष्ठ सहायक को छोड़कर सभी उपस्थित मिले। निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीडीपीओ कर्वी कार्यालय के निरीक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने उपस्थित पंजिका जांचीं। जांच में कनिष्ठ सहायक आशीष रावत उपार्जित अवकाश पर मिले। निरीक्षण में एक आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कर्वी को संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सेविकाओं को नियमित रूप से गुणवत्ता पूर्ण दैनिक डायरी तैयार करने के निर्देश दिए। गरीब परिवारों के कुपोषित बच्चों का प्रोफाइल तैयार करने, परिवार की आय, आर्थिक स्थिति एवं पोषण संबंधी जानकारी संकलित करने को भी कहा गया। संवाद