फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जन चौपाल में निपटीं सात शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/ पहाड़ी। जनपद के विकासखंड पहाड़ी और मऊ में आयोजित चौपाल में पंचायत राज अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर सात मामले निपटाए गए। पहाड़ी के ग्राम पंचायत देवल में आयोजित ग्राम चौपाल की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी पंचायत भूपेंद्र द्विवेदी ने की। चौपाल में चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। मऊ के विकासखंड की ग्राम पंचायत कोनिया में आयोजित जन चौपाल की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ, एडीओ (ग्राम विकास) अजय पाल सिंह ने की। कोनिया चौपाल में आईं तीन शिकायतें मौक पर निस्तारित की गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें