फोटो 12 सीकेटीपी-13- पानी पीने के लिए लगाई टंकी। संवाद
चित्रकूट। शहरी इलाके के रानीपुर भट्ट क्षेत्र में निर्मित तालाब बदहाल है। अमृत भारत योजना में 1.81 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद इसकी सूरत बदरंग हो गई है। रखरखाव के अभाव में बुनियादी सुविधाएं चरमरा गई हैं।
तालाब के तीन घाटों में से एक की सीढ़ियां टूट चुकी हैं। अन्य दो घाटों पर गंदगी का अंबार लगा है। बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां भी टूटी पड़ी हैं। लाइटिंग व्यवस्था लगभग ठप हो चुकी है। पीने के पानी के लिए लगी एक टंकी भी अपर्याप्त है। गार्डन की क्यारियों में भी कूड़ा फैला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही असामाजिक लोग यहां बैठते हैं और अब कोई टहलने नहीं आता।
जिम्मेदार बोले
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने तालाब की बदहाली पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि साफ-सफाई का काम निरंतर करवाया जा रहा है। गुप्ता ने बताया कि टूटी हुई कुर्सियों को जल्द हटवाया जाएगा। तालाब के सुधार के लिए आवश्यक कार्य पूरे किए जाएंगे।
फोटो 12 सीकेटीपी-13- पानी पीने के लिए लगाई टंकी। संवाद