फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिलिहा में फैला डायरिया, दस नए मरीज भर्ती

Wed, 10 Aug 2016 10:02 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती अमिलिहा गांव के डायरिया पीड़ित बच्चे व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डायरिया व बुखार से पीड़ितों की अस्पतालों में रोज लंबी लाइन लगी रहती है। बुधवार को सदर ब्लाक अमिलिहा गांव के आधा दर्जन से अधिक बच्चों व वृद्धों को डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी कई और बच्चे बीमार हैं।
विज्ञापन


बुधवार को अमिलिहा गांव के ललित व सुमित पुत्रगण ददुआ, रश्मि पत्नी ददुआ, पुनिया पत्नी सुकरू, रवि पुत्र परदेश व सुनीता पत्नी जगनायक को डायरिया से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी प्रकार पवन पुत्र रमेेश द्वारिकापुरी, गजरतिया पत्नी हरछठिया सिद्धपुर, शिवाकांत पुत्र रामचंद्र सिकरिया व राजकुमार पुत्र देशराज कर्वी को भी बुखार व डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है। अमिलिहा गांव के लोगों ने जिला अस्पताल में बताया कि उनकी बस्ती में एक दर्जन लोग और डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें