फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट पर जच्चा-बच्चा को उतार लौटी एंबुलेंस

Sun, 17 Feb 2019 11:23 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव गेट पर जच्चा-बच्चा को उतार लौटी एंबुलेंस
विज्ञापन
gate - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। एक तरफ स्वास्थ्य सेवाओं में जिला अस्पताल नई सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करता है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिनसे मानवता भी शर्मसार हो जाती है। रविवार की दोपहर मऊ सीएचसी से रेफर होकर आए जच्चा-बच्चा के साथ ऐसा ही हुआ। पहले तो एंबुलेंस आपात काल गेट पर दोनों को उतार कर चली गई। इसके बाद जच्चा को तो एसएनसीयू में भर्ती करा लिया गया लेकिन प्रसूता वहीं गेट पर पड़ी दर्द से कराहती रही।
विज्ञापन

मऊ ब्लाक क्षेत्र के करई गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी शांतिदेवी को प्रसव दर्द होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रसव होने के बाद जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां प्रसूता लगभग एक घंटे तक अस्पताल के आपातकालीन गेट पर पड़ी रही। परिजनों ने बताया कि उसे भर्ती नहंी किया गया। इसके बाद जब सीएमएस डा. एसएन मिश्रा को पता चला तो प्रसूता को  वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें