फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एंबुलेंस के ईएमटी ने ऑक्सीजन देकर बचाई बच्चे की जान

Mon, 02 Nov 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में 102 एंबुलेंस सेवा की मुस्तैदी से सात दिन के नवजात की जान बच गई। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोल्हुआ गांव निवासी लवकुश के सात दिन के बच्चे को अचानक सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी।
विज्ञापन

हालत बिगड़ती देख डॉक्टर राजेंद्र ने 108/102 के प्रोग्राम मैनेजर सोमेंद्र शुक्ला को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। ईएमटी ने जांच में पाया कि शिशु ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था।
ईएमटी ने डॉ. मोहम्मद की मेडिकल सलाह पर एंबुलेंस में ही नेजल केनुला के जरिए ऑक्सीजन सपोर्ट शुरू किया और तापमान नियंत्रित करने के लिए प्राथमिक उपचार दिया। समय पर उपचार मिलने से नवजात की हालत स्थिर हुई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें