टूर्नामेंट जीतने के बाद कप के साथ खुशी मनाते इलाहाबाद टीम के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राज्यस्तीय क्रिकेट टूर्नामेंट में इलाहाबाद की टीम ने बांदा को हराकर चैलेंज कप पर कब्जा जमा लिया। अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की बदौलत इलाहाबाद जीता गया। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट मैच के फाइनल मैच में इलाहाबाद की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में उतरी बांदा की टीम 121 रन बना सकी। अंतिम ओवर में जीत के लिए बांदा को 12 रन की जरूरत थी, लेकिन उनके बल्लेबाज पांच रन ही बना सके। सात रन से मैच जीत कर इलाहाबाद ने चैलेंज कप पर कब्जा जमा लिया।
मैन आफ द मैच इलाहाबाद के प्रियांश यादव को मिला। उन्होंने चार ओवर फेंक कर मात्र 6 देकर पांच विकेट प्राप्त किए। बेस्ट बैट्समैन बांदा उत्कर्ष अग्रवाल, बेस्ट बालर बांदा के संतोष यादव, मैन आफ द सिरीज बांदा के मोहित सिंह तथा बेस्ट फील्डर चित्रकूट स्पोर्टस क्लब के विकेट कीपर सुमित को दिया गया। एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, डा. सुधीर अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, रामबाबू गुप्ता व पंकज अग्रवाल ने इनाम बांटे।