फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद ने बनारस को 37 रन से हराया

Sun, 25 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला/चित्रकूट
विज्ञापन
अंतर्प्रंतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुब्बारे छोड़कर टूर्नामेंट का शुभारंभ करतीं नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया व अपर एसपी अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर प्रांतीय सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को मुख्यालय स्थित स्टेडियम में रंगारंग शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष व अपर एसपी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहले मैच में इलाहाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए बनारस को 37 रनों से हराया।
विज्ञापन



   स्टेडियम में प्रारंभ क्रिकेट टूर्नामेंट में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया ने कहा कि अन्य जनपदों की टीमें यहां आकर खेल भावना से खेलती हैं तो इससे आपसी सद्भावना बढ़ती है। स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है। अपर एसपी अशोक कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा जरूर होनी चाहिए जिससे आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।

इसके बाद टूर्नामेंट का पहला मैच शुरू हुआ। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद की टीम 19.5 ओवर में 138 रन बनाकर आल आउट हो गए। बनारस के नरेंद्र कुमार ने शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट लिए। इलाहाबाद की ओर से सिद्धार्थ ने सर्वाधिक 34 व अभिषेक ने 26 रनों का योगदान दिया। जवाब में बनारस के बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की।
विज्ञापन


पहले दस ओवर तक तीन विकेट खोकर मात्र 50 रन ही बनाए। इसके बाद गेंदबाज विजय व रविंद्र ने जल्दी-जल्दी दो-दो विकेट लेकर पूरी टीम को निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 101 रन पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें