फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानी बनने में छात्राओं का हौसला देख सभी दंग

Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
12 में डिग्री कालेज में रक्तदान करती छात्रा व हौसला बढ़ाती अन्य छात्राएं, - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। रक्दान शिविर में पहली बार छात्राओं की अच्छी भागेदारी रही। जिसमें कुल 15 रक्तदान करने वाले महादानियों में छात्राओं की संख्या नौ रही। सोमवार को डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने ऐसा हौसला दिखाया। तीन दर्जन से अधिक छात्राओं ने ब्लड ग्रुप की जांच कराई और रक्तदान के लिए पंजीयन कराया।
शहर के गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन व संयुक्त जिला चिकित्सालय ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी शिवांकात द्विवेदी ने किया। शिविर में नौ छात्राओं सहित तीन छात्र व तीन शिक्षकों ने रक्तदान दिया। सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम ने डॉक्टरों की देखरेख में छात्र छात्राओं के रक्त की जांच की गई। जिसमें छात्राओं की अच्छी भागेदारी रही। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम जी पांडेय,जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एन के गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. ऋषि कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रेम शंकर मिश्रा व रेडक्रास सोसाइटी के सचिव केशव शिवहरे आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


यह हैं महादानी
चित्रकूट। रक्तदान करने वालों में आराधना , दिव्यांज्जली , योग्यता, नैन्सी , पूजा सिंह , पूनम देवी , अर्चना , उमा गुप्ता, मीना यादव, छात्र गुलाब सिंह , आदर्श सिंह, महताब और महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. वंश गोपाल, डॉ. धर्मेेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह ने रक्तदान किया।

जिला चिकि त्सालय की टीम की रही भागेदारी
चित्रकूट। जिलाचिकित्सालय की टीम में रक्त प्रभारी ऋषि कुमार, लैब टेक्नीशियन, विशाल द्विवेदी, अजय सिंह, अनूप द्विवेदी, मनीष क ौशल, सुजीत, शकील, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रक्दान महादान,युवा करे भागेदारी- डीएम
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्दान दिवस पर गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान करके देखो तो अच्छा लगता है विषय पर संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी मेें जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस कार्य में युवकों भाग लेना चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामजी पांडेय ने कहा कि कोई स्वस्थ्य व्यक्ति जिसकी उम्र 65 वर्ष हो वह रक्तदान कर सकता है। रेडक्र ास सोसाइटी के सचिव केशव शिवहरे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अधिक  होने से रक्त की जरूरत पड़ रही है। इस मौके मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नन्द किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने महादानियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें