फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

938 किसानों को मिला कर्ज माफी का प्रमाण पत्र

Mon, 09 Oct 2017 11:04 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र देते सांसद व मानिकपुर विधायक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। किसान कर्ज माफी योजना के तहत कस्बे के तहसील परिसर में ब्लॉक के क्षेत्र के लाभार्थी 938 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
सोमवार को तहसील परिसर में हुए कार्यक्रम में सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कई कार्य कर रही है। मुख्यविकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने किसानों के किसान ऋण मोचन योजना  की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उपाजिलाधिकारी राम शंकर, तहसीलदार राजू वर्मा, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, नायब तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, भाजपा के मानिकपुर मंडल अध्यक्ष मोहन मिश्रा, व्यापार मंडल मानिकपुर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें