फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से आये थे सभी घूमने

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोविड वीकेंड होने पर ही अतर्रा निवासी पीयूष, मोहित, साहिल साहू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाइक से शबरी जलप्रपात पहुंचे थे। रास्ते में तो सभी बाइक चालक सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहने थे लेकिन नहाते समय सुरक्षा में तनिक चूक तीन घर पर भारी पड़ गई। मौके पर कोई विशेषज्ञ गोताखोर तो थे नहीं जब यह घटना की जानकारी हुई तो आसपास गांव के कुछ कोल समुदाय के युवकों ने साहस दिखाते हुए पानी में छलांग लगाई और युवकों को बाहर निकाल लिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के पहुंचने के पहले ही चारों (आकाश समेत जो बाद में जिंदा बचा)को बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों की मानें तो चारों जिंदा थे और और उन्हें अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नजदीक के कारण ले गये मझगवां
चित्रकूट। मारकुंडी के शबरी जलप्रपात स्थल पर दर्दनाक हादसे के बाद पानी से निकाले गये पीयूष, मोहित, साहिल को मप्र के मझगवां अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि घटना स्थल से मझगवां मप्र अस्पताल लगभग 15 किमी है जबकि मानिकपुर सीएचसी 30 किमी है। इस घटना की मानिकपुर तक सूचना पहुंचने के बाद वहां से एबुंलेस, पुलिस व प्रशासन की टीम को पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों की मानें तो पानी से निकालने के बाद तीनों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का लगभग 25 मिनट इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें