फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर चिकित्साधिकारी का वेतन रोका

Fri, 12 Aug 2016 11:31 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कहेटा माफी की कक्षा में छात्राओं से बातचीत करतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएसी पहाड़ी के औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने व मरीजों को भोजन न मिलने की शिकायत पर डीएम मोनिका रानी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद स्कूल में बच्चों से मध्याह भोजन व शिक्षण की जानकारी ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम मोनिका रानी ने पहाड़ी के अस्पताल में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिए। ओपीडी रजिस्टर समेत अन्य कागजातों की जांच में गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही मिलने पर समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय कहेटा माफी और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। प्रधान को गर्भवती महिलाओं को गरमागरम भोजन कराने के निर्देश दिए। भोजन में गुणवत्ता कम जाए जाने पर प्रधान को कलेक्ट्रेट कार्यालय तलब किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय चकौंध के निरीक्षण में छात्राओं से सवाल पूछे। विद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक कक्षा में पढ़ाते नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें