फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों से न घबराकर करें गुणवत्ता पूर्ण कार्य

Fri, 12 Aug 2016 11:23 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने शुक्रवार को जिले के अधिकारियों को सरकारी कार्यों में दिलचस्पी लेकर निर्माण मानक अनुरूप कराने का पाठ पढ़ाया। शिकायतों से न घबराकर गुणवत्तापूर्ण काम कर उदाहरण प्रस्तुत करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने जिले के अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी कामों का सचिव स्तर के अधिकारी औचक स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जेई व एई आपसी सामंजस्य बनाकर काम करें।

स्कूलों में विद्युतीकरण, शौचालय व पेयजल की अच्छी व्यवस्था की जाए। हैंडपंपों को रिबोर कराएं। सड़कों को गड्डों से मुक्त बनाने का काम करें। सरकार से मिली धनराशि का उचित उपयोग अधिकारी करें। विद्युत चोरी रोकने के उपाय करें। पेंशन व आवास आदि की योजनाओं के वितरण में गति लाई जाए ताकि पात्रों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन


जिन विभागों की प्रगति रिपोर्ट धीमी है उस पर त्वरित काम करें। डीएम मोनिका रानी ने कहा कि जल्द ही कमियों को पूरा कर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ ए दिनेश कुमार, एडीएम हवलदार सिंह, डीडीओ अजितेंद्र मिश्रा, डीआईओएस मो.रफीक, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा व संख्याधिकारी दिल्लीपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें